लखनऊ, फरवरी 19 -- आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत से गुरुवार की सुबह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने मुलाकात की। खबर है कि सुबह दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ ही सरसंघचालक से मिलने निराला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पहुंचे। हालांकि दोनों की मुलाकात अलग-अलग हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद राजधानी में दोनों डिप्टी सीएम से भी संघ प्रमुख की मुलाकात के बाद सियासी चर्चाओं और अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। खास बात यह है कि ब्रजेश पाठक अपने आवास पर 101 बटुकों का सम्मान करने करने के बाद भागवत से मिलने पहुंचे थे। एक ओर विधानमंडल सत्र चल रहा है और दूसरी ओर संघ प्रमुख मोहन भागवत तीन दिनी प्रवास पर लखनऊ में थे। ऐसे में राजधानी में सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। बुधवार रात आठ बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डा. भागवत से बंद कमरे में आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.