लखनऊ, जनवरी 13 -- यूपी में राज्य सरकार ने वर्ष 1995 बैच के आईएएस व मुख्यमंत्री के करीबी अफसर प्रमुख सचिव संजय प्रसाद समेत आठ अफसरों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी है। यूपी में तैनात पांच आईएएस को मिली पदोन्नति प्रभावी हो गई है और केंद्र में तैनात तीन को प्रोफार्मा दी गई है। उनके यूपी आने की तिथि से यह पदोन्नति प्रभावी मानी जाएगी। यूपी में इसके पहले वर्ष 1994 बैच के तीन आईएएस अफसरों को अपर प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई थी। रिक्तियों के आधार पर अब वर्ष 1995 बैच के अफसरों को अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। प्रमुख सचिव नियुक्ति एम. देवराज ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच को लेकर राहत की खबर, सीतारमन से मिले सुरेश खन्ना इसके मुताबिक मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्...