मथुरा, जनवरी 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को अपने वृंदावन आगमन के दौरान ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। जहां दोनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य आराध्य ठाकुरजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समाज कल्याण व राष्ट्र उत्थान की कामना की। रविवार दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर में आचार्य शोभित गोस्वामी व रसिक शेखर गोस्वामी के आचार्यत्व में ठाकुरजी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। मंदिर के सेवायतों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ठाकुर बांके बिहारी महाराज का चित्रपट भेंट करने के साथ प...