लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को लिखा है कि शिबू सोरेन का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री ने कहा है कि जनजातीय समाज के उन्नयन में उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.