लखनऊ, सितम्बर 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा आयोजित कर रही है। 17 सितंबर से आरंभ हुआ यह पखवाड़ा दो अक्तूबर को गांधी और शास्त्री जयंती तक चलेगा। इसी क्रम में रविवार को प्रदेश के 16 महानगरों में नमो मेराथन का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सहित प्रदेश सरकार के मंत्री व पार्टी पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर इस आयोजन में शामिल होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व अभियान के संयोजक गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी लखनऊ महानगर में नमो मेराथन का शुभारंभ करेंगे। राष्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.