हरिद्वार, जनवरी 28 -- रोशनाबाद स्थित योगस्थली खेल परिसर में खेल महाकुंभ के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 में कुश्ती, योगासन खेल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश कुमार भट्ट, पूनम मिश्रा, अनिल कुमार, सोनू कुमार, जितेंद्र पुंडीर, विक्रांत, उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे। बुधवार को आयोजित खेल में 38 किग्रा 14 वर्षीय बालक वर्ग में हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के राजा ने प्रथम, उधमसिंह नगर के कृष ने द्वितीय और टिहरी के निखिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 41 किग्रा में हरिद्वार के रक्षित राठी ने प्रथम, टिहरी के अंकित चंदू ने द्वितीय, नैनीताल के अर्पित पा...