अल्मोड़ा, जुलाई 19 -- नगर के एक होटल में शनिवार को दो दिवसीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। विभिन्न वर्गों में हुई प्रतियोगिताओं में करीब पचास खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया। अल्मोड़ा डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन की ओर से योगासन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें रिदमिक, ट्रेडिशनल, आर्टिस्टिक और वर्ग में प्रतियोगिताएं हुई। दस साल से 55 वर्ष की आयु तक के योग साधकों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के पदक विजेता आगामी राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यहां महिला जिलाध्यक्ष कांग्रेस राधा बिष्ट, अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मेहरा, कनक नेगी, कमल कुमार, डिस्ट्रिक्ट योगासन एसोसिएशन के संयोजक जसोद सिंह बिष्ट, जिला सचिव गिरीश सिंह अधिकारी, हेम लता वर्मा, नारायण सिंह रौतेला, च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.