रांची, दिसम्बर 28 -- रांची, संवाददाता। योगासन भारत के तत्वावधान में महाराष्ट्र में 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक आयोजित छठी सब-जूनियर एवं सीनियर बी राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम रविवार को रवाना हुई। इस प्रतियोगिता में रांची, जमशेदपुर, कोडरमा, लातेहार, धनबाद और बोकारो जिले के चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रांची से सब-जूनियर बालक वर्ग में बिस्वास थापा और अगम कुमार, बालिका वर्ग में पल्लवी रानी व काव्य, जबकि पुरुष बी वर्ग में रोशन थापा झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम पुरुष वर्ग में कोच आकाश सेठ और महिला वर्ग में कोच निभा के नेतृत्व में प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई। टीम को प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, सचिव चंदू शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...