पीलीभीत, जनवरी 7 -- पीलीभीत। गांधी स्टेडियम में चल रही हॉकी की पाठशाला के तीसरे दिन का योगाभ्यास से शुभारंभ हुआ। खिलाड़ियों ने हॉकी खेल की प्रेक्टिस की। जिला हॉकी संघ पीलीभीत की ओर से आयोजित हॉकी की पाठशाला विशेष प्रशिक्षण शिविर में जिले भर से चयनित 32 प्रतिभावान खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर के तीसरे दिन की शुरुआत भारतीय योग संस्थान के जिला प्रमुख सतीश शर्मा के योग सत्र से हुई, जिसमें खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए। उन्होंने बताया कि योग से मन और तन दोनों स्वस्थ रहते हैं। उन्होंने विभिन्न आसन कराये और उनके नियमित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान अनुभवी खिलाड़ियों और विशेषज्ञों ने भी अपने अनुभव साझा किए। शाहजहांपुर से आए मुशीर अहमद ने खिलाड़ियों के तकनीकी कौशल को निखारने के लिए मैदान पर प्रयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.