बगहा, मई 12 -- शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से नाबालिग का अपहरण कर लिया गया है। नाबालिग बच्ची के पीड़ित पिता ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उसने बताया है कि उसकी पुत्री शुक्रवार की शाम घर के बगल में शौच के लिए गयी थी। जब काफी देर तक वह वापस घर नहीं लौटी तो उसे आस पड़ोस समेत पुरे गांव में खोज बिन की गई। लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चल सका । बाद पता चला कि उसके गांव का ही एक युवक व अन्य लोगों ने साजिश के तहत शादी के लिए उसके पुत्री का अपहरण कर लिया है। थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को नाबालिग बच्ची के पिता के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.