बगहा, मार्च 27 -- योगापट्टी। योगापट्टी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मां और पुत्र को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया है। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। स्थानीय सीएचसी के डॉ शाहिद एकबाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के अमैठिया गांव निवासी तूफानी कुमार 20 वर्ष और उसकी मां तारा देवी 36 वर्ष का प्राथमिक उपचार किया गया है। उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गई । दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट होने लगी जिसमें एक पक्ष के मां और पुत्र जख्मी हो गए । थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी नहीं मिली है आवेदन मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.