बगहा, दिसम्बर 18 -- शनिचरी। योगापट्टी थाने की पुलिस ने महीनों से फरार चल रहे आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोरीगांवा गांव निवासी उमेश राम व त्रिवेणी राम को उसके निवास स्थान से बुधवार की देर शाम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को न्यायालय के द्वारा दिए गए निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस गश्ती टीम ने पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...