बगहा, फरवरी 21 -- योगापट्टी, एक संवाददाता योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र की सिसवा मंगलपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों में अनियमितता की खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग हरकत में आ गया है।सीडीपीओ पूनम कुमारी के निर्देश पर संबंधित सेविकाओं,सहायिकाओं एवं महिला पर्यवेक्षिका के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार,केंद्र संख्या 180 पर लापरवाही बरतने के आरोप में सेविका पुष्पा महतो एवं सहायिका ममता देवी से दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान केंद्र बंद मिला था तथा एक भी बच्चा उपस्थित नहीं था।विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो मानदेय पर रोक सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इसी प्रकार केंद्र संख्या 182 पर जांच के क्रम में मात्र चार बच्चे उपस्थित पाए गए थे।इस मामले में सेविका सोना देवी एव...