मुरादाबाद, जनवरी 6 -- योगशाला में योग सत्र के बाद योग परिवार के तत्वावधान में मंगलवार को संयुक्त रूप से सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बिलारी क्षेत्र के टांडा अमरपुर गांव निवासी समाजसेवी अखिलेश सिरोही ने बिलारी नगर पालिका में संचालित योगशाला में योग परिवार संगठन के लिए इनवर्टर और बैटरा दान स्वरूप योगशाला को भेंट किया था, जिससे योगशाला में योग करने वाले साधकों को लाभ मिला। योग परिवार के सभी साधकों द्वारा संयुक्त रूप से अखिलेश सिरोही का सम्मान शाल ओढ़ाकर और मिष्ठान भेंट कर किया गया। कार्यक्रम में निहाल सिंह लाठर,नरेंद्र सिंह,राकेश कुमार चंद्रवंशी,अजय राठी, मुकुल पांडे,संजय सक्सेना, वृत पाल सिंह, बाबूलाल चक्रवर्ती, रामचंद्र आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.