सिद्धार्थ, दिसम्बर 31 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। साल के अंत में जिले को बड़ी सौगात कपिलवस्तु विस के विधायक श्यामधनी राही के प्रयास से मिली है। जोगिया ब्लॉक के पकड़ी-उदयपुर जोगिया मार्ग से योगमाया मंदिर संपर्क मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए शासन ने Rs.छह करोड़ 30 लाख 49 हजार की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जर्जर सड़क से श्रद्धालुओं को मंदिर तक का सफर करने में काफी हिचकोले खाने पड़ते थे। अब उनकी राह आसान हो जाएगी। योगमाया मंदिर जिले के प्राचीन मंदिरों में से एक है। यहां पर हर समय धार्मिक उत्सव जैसा नजारा रहता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन-अर्चन को आते रहते हैं। सड़क की दशा काफी खराब होने से श्रद्धालुओं को हिचकोले खाने पड़ते थे। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने 1.67 किमी लंबी सड़क की दशा सुधारने के ...