प्रयागराज, नवम्बर 11 -- प्रयागराज। यात्रियों के सफर को अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने प्रयागराज संगम से चलने वाली दो प्रमुख ट्रेनों योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस और नौचंदी एक्सप्रेस में एलएचबी रेक लगाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज संगम-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस में चार जनवरी 2026 से तथा प्रयागराज संगम-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस में 15 जनवरी 2026 से एलएचबी कोच लग जाएंगे। योगनगरी एक्सप्रेस में अब कुल 16 कोच रहेंगे, जिनमें स्लीपर के आठ, एसी टू व एसी थ्री का एक-एक, सामान्य श्रेणी के चार कोच शामिल होंगे। वहीं नौचंदी एक्सप्रेस में 22 कोच रहेंगे, जिनमें स्लीपर के सात, एसी थ्री के छह, एसी टू के दो और एसी फर्स्ट का एक कोच रहेगा। नई व्यवस्था से दोनों ट्रेनों की बर्थ संख्या बढ़ेगी और यात्रियों को झटके रहित, आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा...