रांची, मई 9 -- रांची, विशेष संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज की एनएसएस इकाई-2 और एनसीसी की ओर से शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुरुआत प्राभारी प्राचार्या प्रो प्रगति बक्शी ने की। बड़ी संख्या में शिक्षकों, गैर-शिक्षक कर्मचारियों और एनएसएस स्वयंसेवक रक्तदान में योगदान दिया। एनसीसी कैडेट और एनसीसी एएनओ डॉ अभिषेक पांडे भी अभियान में शामिल हुए। रिम्स की चिकित्सा टीम ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रक्तदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित किया। शिविर में सीवीएस निदेशक कर्नल हिमांशु शेखर, परीक्षा नियंत्रक डॉ राधा श्याम दे, एनएसएस इकाई-2 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह, परिसर प्रबंधक रवि सिंह व रिम्स ब्लड बैंक की प्रभारी कविता देवघरिया का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.