रांची, सितम्बर 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। योगदा सत्संग कॉलेज में हिंदी साहित्य परिषद् की ओर से हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया। विषय प्रवेश करते हुए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ अभिषेक पांडेय ने हिंदी को भारत की एकता, संस्कृति और पहचान का प्रतीक बताया। तकनीकी व डिजिटल दुनिया में इसके बढ़ते उपयोग पर भी प्रकाश डाला। छात्रा अंतरा कुमारी ने स्वरचित कविता पाठ किया। प्राचार्या प्रगति बक्शी ने रसखान की प्रसिद्ध कविता मानुस हौं तो वही रसखान, बसौं मिलि गोकुल गांव के ग्वारन का वाचन किया। काव्य पाठ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी पूर्णिमा कच्छप, विभा कुमारी व अंतरा कुमारी को मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.