गोपालगंज, फरवरी 21 -- गोपालगंज। प्रारंभिक वार्षिक परीक्षा 2026 के संचालन में केंद्र पर योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों के मामले को जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि ऐसे शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर जल्द प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं। डीईओ ने भोरे, कटेया, विजयीपुर, फुलवरिया, उचकागांव और पंचदेवरी प्रखंडों के बीईओ को कहा कि सूचीबद्ध शिक्षकों से कारण बताओ नोटिस का जवाब प्राप्त कर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संतोषजनक स्पष्टीकरण मिलने तक संबंधित शिक्षकों का वेतन स्थगित रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.