मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू प्रशासन ने तबादले के बाद योगदान नहीं देने वाले शिक्षकों के बारे में विभागाध्यक्षों और कॉलेज के प्राचार्यों से जवाब मांगा है। रजिस्ट्रार प्रो. समीर कुमार शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों और कॉलेज के प्राचार्यों को पत्र लिखा है। विभागाध्यक्षों और प्राचार्य से इन शिक्षकों की ज्वाइनिंग रिपोर्ट भी मांगी गई है। विवि प्रशासन ने सितंबर में कई शिक्षकों का तबादला किया था। इसके बाद कुछ शिक्षकों ने इसके विरोध में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सूत्रों ने बताया कुछ शिक्षकों को इस मामले में हाईकोर्ट से राहत भी मिली है। विवि प्रशासन ने सभी विभागाध्यक्षों और प्राचार्यों से नये योगदान देने वाले शिक्षकों की सेवा संपुष्टि के लिए शिक्षकों की सीसीआर रिपोर्ट भी मांगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...