नई दिल्ली, फरवरी 4 -- नए साल के पहले महीने यानी जनवरी 2026 में देश के ऑटो बाजार में किन कारों का दबदबा रहा उसकी लिस्ट सामने आ गई है। बीते महीने जिन 25 कारों की सबसे ज्यादा डिमांड रही उसमें सबसे ज्यादा मारुति के 10 मॉडल शामिल रहे। वहीं, महिंद्रा के 5 मॉडल, टाटा के 3 मॉडल, हुंडई के 3 मॉडल, किआ के 2 मॉडल और टोयोटा के 2 मॉडल शामिल रहे। हालांकि, इस लिस्ट को टॉप करने का काम टाटा नेक्सन ने किया। खास बात ये है कि इस लिस्ट में SUVs का दबदबा खेने को मिला। चलिए एक बार इन सभी 25 मॉडल की सेल्स के आंकड़े देखते हैं। टॉप-25 मॉडल की सेल्स की बात करें तो टाटा नेक्सन/EV की जनवरी 2026 में 23,365 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2025 में इसकी 15,397 यूनिट बिकी थीं। मारुति डिजायर की जनवरी 2026 में 19,629 यूनिट बिकीं। जबकि जनवरी 2025 में इसकी 15,383 यूनिट बिकी थीं। टाटा...