मेरठ, फरवरी 8 -- मेरठ में गंगानगर स्थित एक मंडप में 13 फरवरी को होने वाली शादी को लेकर बवाल शुरू हो गया है। हिंदू संगठन पदाधिकारियों ने लव जेहाद का आरोप लगाते हुए इस शादी का विरोध किया है और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दी है। ऐलान किया है कि इस शादी को नहीं होने देंगे। शादी के कार्ड पर दूल्हे के दो अलग-अलग नाम को लेकर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाया है कि यह मामला लव जेहाद और धर्मांतरण कराने वाले गैंग से जुड़ा है। खुफिया जांच होनी चाहिए। आरोप लगाया कि पुलिस बालिग होने का हवाला देकर पल्ला झाड़ रही है, जबकि पुलिस को जांच करनी चाहिए। गंगानगर निवासी युवती का लिसाड़ी गेट निवासी मुस्लिम युवक के साथ प्रेम प्रसंग है। दोनों ने 13 फरवरी को शादी करना तय किया। शादी के कार्ड भी छपवाए गए। युवती पक्ष की ओर से जो शादी के कार्ड छपवाए गए, उसमें दूल्हे का नाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.