निज संवाददाता, जनवरी 9 -- यूपी के देवरिया जिले के भाटपाररानी के मल्हना स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने इसे भाजपा खेलकूद प्रतियोगिता बताते हुए गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह सलेमपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद हैं, लेकिन उन्हें इस प्रतियोगिता में नहीं बुलाया गया न तो किसी अधिकारी न उनसे बात की। यह मामला वह सदन में उठाएंगे। सपा सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने शुक्रवार को सांसद खेल प्रतियोगिता को लेकर अपना एक वीडियो जारी किया। इसमें उन्होंने कहा है कि सलेमपुर संसदीय क्षेत्र की जनता, खिलाड़ियों व नौजवानों, सांसद पद का अपमान भाजपा ने किया है। पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता हो रही है। सलेमपुर के सांसद को उस प्रतियोगिता में न बुलाना, केवल यह सलेमपुर के सांसद का अपमान नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.