नई दिल्ली, जनवरी 6 -- यूरेशिया ग्रुप के अध्यक्ष और जियो पॉलिटिकल एक्सपर्ट इयान ब्रेमर ने कहा कि अमेरिका समर्थित वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन एक 'रिजीम रूलेट' (सत्ता का जुआ) है। ब्रेमर ने वेनेजुएला के नए प्रशासन को 'सत्ता परिवर्तन' के बावजूद पुराने प्रशासन से बहुत मिलता-जुलता बताया है। वेनेजुएला में सत्ता के समीकरण में आए बदलाव के बारे में ब्रेमर ने कहा कि यह सत्ता परिवर्तन नहीं है, यह रिजीम रूलेट है। पासा घुमाइए और देखिए आगे क्या होता है। एनडीटीवी से बात करते हुए ब्रेमर का कहने का मतलब यह है कि यह पारंपरिक 'रिजीम चेंज' (लोकतंत्र स्थापित करना) नहीं, बल्कि जोखिम भरा दांव है; मादुरो हट गए, लेकिन नई सरकार पुरानी जैसी ही लग रही है। उन्होंने इसे ट्रंप की बड़ी जीत बताया, लेकिन खतरनाक मिसाल भी। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी सरकार वेनेजुएला से रूस, ...