नई दिल्ली, फरवरी 15 -- टाटा मोटर्स आगामी 20 फरवरी Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन भारत में लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले ही यह कार बिना किसी कवर के सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। इससे इसके नए डिजाइन की साफ झलक मिल गई है। इसी बीच टाटा मोटर्स ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें Punch EV फेसलिफ्ट की रियल-वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज दिखाई गई है। वीडियो में दावा किया गया है कि यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज में 593.6 किलोमीटर तक चलने में कामयाब रही है। बता दें कि इस सेगमेंट के लिहाज से यह काफी बड़ी बात मानी जा रही है।कुछ इस तरह किया गया टेस्ट इस रेंज टेस्ट को एक ऑटोमोटिव जर्नलिस्ट ने पूरा किया। इस दौरान Punch EV फेसलिफ्ट को जयपुर से उदयपुर तक करीब 400 किलोमीटर चलाया। सफर की शुरुआत फुल चार्ज बैटरी के साथ...