नई दिल्ली, मई 17 -- रोहित शर्मा का अपने छोटे भाई को डांट लगाने का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हिटमैन के छोटे भाई का नाम विशाल है। विशाल को अपने बड़े भाई से डांट इस वजह से पड़ी क्योंकि उनकी वजह से रोहित की गाड़ी पर डेंट पड़ गया था। हालांकि रोहित इस समय गुस्से में नहीं थे, वह मजाकिया अंदाज में अपने भाई को डांट रहे थे। यह वीडियो शुक्रवार, 16 मई का है जब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा अपने स्टैंड का उद्घाटन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रोहित शर्मा के इस सम्मान समारोह में उनका पूरा परिवार स्टेडियम पहुंचा था। रोहित शर्मा मजाकिया अंदाज में अपनी कार की तरफ इशारा करते हुए भाई विशाल से पूछ रहे हैं कि 'ये क्या है?' विशाल थोड़े घबरा गए और बोले, 'रिवर्स', विशाल अपनी बात पूरी कर पाते इससे पहले रोहित ने तुरंत पूछा, 'किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.