मुजफ्फरपुर, मार्च 20 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है।कांटी में 11 साल पहले हुई 13 वर्षीया किशोरी के अपहरण मामले में लंबित फाइल खोली गई है। बरामदगी के बाद छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई थी, लेकिन अब तक पुलिस मेडिकल रिपोर्ट नहीं ले पाई है। केस रिकॉर्ड में मेडिकल रिपोर्ट नहीं है। अपहृता अब 24 वर्ष की हो चुकी है और उसकी शादी भी हो चुकी है। केस फाइल के बाद मामले में कार्रवाई तेज की गई है। अपहरण के आरोपित चंदन कुमार की गिरफ्तारी का पुलिस दबाव बना रही है, जिसके बाद उसने अग्रिम जमानत की कोशिश शुरू की है। हालांकि कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते उसे अग्रिम जमानत देने से मना कर दिया है। यह घटना 17 फरवरी 2014 की है। शाम सात बजे 13 किशोरी दैनिक जरूरत के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान आरोपित चंदन और उसके चार साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.