नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। येलो लाइन (समयपुर बादली से गुरुग्राम मिलेनियम सिटी सेंटर) पर सोमवार को पीक आवर्स में मेट्रो रूक-रूक कर आगे बढ़ी। साकेत से कुतुब मीनार के बीच सिग्नल में आई तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो की रफ्तार पर असर पड़ा। करीब एक घंटे तक यात्रियों को परेशानी हुई। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेट्रो प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह साढ़े सात बजे के करीब सिग्नलिंग में खराबी के चलते ट्रेन का संपर्क केंद्रीय कंट्रोल रूम से टूट गया। इसके चलते दोनों स्टेशनों के बीच मेट्रो को एक सीमित रफ्तार पर चलाना पड़ा। पीक आवर्स होने से इसका असर पूरी लाइन पर पड़ा। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती चली गई। मेट्रो का दावा है कि एक घंटे के भीतर ही खराबी को दूर करके सेवाएं बहाल कर दी गई थी, लेकिन या...