कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उप्र व जिला प्रशासन की ओर से जनपदीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने ग्रीनपार्क येलो को 44 रन से हराकर खिताब जीता। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए फाइनल मैच में टॉस जीतकर ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 179 रन बनाए। टीम की ओर से तनिष्क राठौर ने 60 रन व अंकेश यादव ने 58 रन बनाए। गेंदबाजी में प्रतीक यादव ने तीन, गोल्डी यादव व आर्यन शुक्ला ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में ग्रीनपार्क येलो की पूरी टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 115 रन ही बना सकी। टीम की ओर से गोल्डी यादव ने 18 रन, प्रतीक यादव व शक्ति ने 16-16 रन बनाए। गेंदबाजी में तनिष्क व सूरज ने दो-दो,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.