गोपालगंज, जनवरी 24 -- कुचायकोट, एक संवाददाता शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा एक में नामांकित विद्यार्थियों का विवरण समय पर यू-डायस पोर्टल के छात्र मॉड्यूल में दर्ज नहीं किए जाने पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। इस लापरवाही को गंभीर प्रशासनिक त्रुटि मानते हुए संबंधित चार विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यू-डायस पोर्टल पर कक्षा एक में नामांकित सभी छात्रों की प्रविष्टि अनिवार्य है। इसके बावजूद बार-बार मौखिक एवं लिखित निर्देश दिए जाने के बाद भी कुछ विद्यालयों द्वारा कार्य पूरा नहीं किया गया, जिसे गंभीर लापरवाही माना गया है। बीईओ ने बताया कि जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापको...