कटिहार, जनवरी 13 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में निजी विद्यालयों की लापरवाही पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। यू-डायस प्लस 2025-26 पोर्टल पर कक्षा-01 में नामांकित छात्रों की प्रविष्टि शून्य (जीरो) पाए जाने पर जिले के 62 निजी विद्यालयों को 48 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण देने और शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने का अंतिम निर्देश जारी किया गया है। आदेश नहीं मानने पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अग्रेतर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। डीईओ द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यू डाइस प्लस पोर्टल पर छात्र मॉड्यूल सहित सभी मॉड्यूल का डाटा 30 सितंबर 2025 तक अद्यतन किया जाना था। इस संबंध में जिला स्तर से कई बार स्मार पत्र निर्गत किए गए, वहीं राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना ...