कटिहार, जनवरी 1 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार जिले के सरकारी विद्यालयों में यू-डायस प्लस 2025-26 पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि और प्रोफाइल अपडेट नहीं होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चन्द्र चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। डीईओ कार्यालय द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के सख्त निर्देश के बावजूद जिले के कई विद्यालयों में अब तक छात्र नामांकन, छात्र प्रोफाइल, स्कूल प्रोफाइल एवं शिक्षक प्रोफाइल का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यू-डायस प्लस 2025-26 पर डेटा एंट्री और अद्यतनीकरण का कार्य 30 सितंबर 2025 तक पूरा किया जाना था, लेकिन लगातार स्मरण के बावजूद कई विद्यालयों ने लापरवाही बरती। अब अंतिम रूप से 31 दिसंबर 2025 तक सभी मॉड्यूल में 100 प्रतिशत प्रविष्टि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.