कटिहार, जनवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कटिहार जिले में यू-डाइस प्लस पोर्टल पर कक्षा-01 में नामांकित छात्र-छात्राओं की एंट्री और अपडेशन में हो रही लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग पूरी तरह सख्त हो गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश के बाद अब समग्र शिक्षा अभियान के तहत संबंधित विद्यालयों पर कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर छात्र मॉड्यूल में आंकड़ों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि नहीं किए जाने को विभाग ने गंभीर प्रशासनिक चूक माना है। बार-बार जारी रिमाइंडर और राज्य स्तर से मिले अंतिम निर्देश के बावजूद कई सरकारी प्राथमिक एवं प्रारंभिक विद्यालयों द्वारा कक्षा-1 के नामांकित छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया गया। समग्र शिक्षा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पंकज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यू-डाइस...