औरंगाबाद, जनवरी 8 -- शिक्षा विभाग ने सरकारी और निजी विद्यालयों को निर्देश दिया है कि 10 जनवरी तक विद्यालय में नामांकित सभी छात्रों की यू-डाइस पोर्टल पर शत प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए अन्यथा संबंधित विद्यालय प्रबंधन और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024-25 की तुलना में वर्ष 2025-26 में जिले के सभी प्रखंडों में छात्र प्रविष्टियों में कमी दर्ज की गई है। मदनपुर प्रखंड में 64, देव में 588, कुटुंबा में 907, रफीगंज में 1401, बारुण में 856, सदर में 1019, गोह में 1286, नवीनगर में 1290, हसपुरा में 339, ओबरा में 1255 और दाउदनगर प्रखंड में 1720 छात्रों की कमी आई है। आंकड़ों के अनुसार पिछले वर्ष जिले में कुल 4,38,701 छात्रों की प्रविष्टि यू-डाइस पोर्टल पर अंकित थी जबकि इस वर्ष यह संख्या घटकर 4,27,376 रह ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.