रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों के डेटा को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए शिक्षा विभाग अब विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। वर्तमान में यू-डाइस (यू-डाइस) पोर्टल की ड्रॉपबॉक्स सूची में बड़ी संख्या में उन बच्चों के नाम दर्ज हैं, जो या तो स्कूल छोड़ चुके हैं, माइग्रेट हो गए हैं या जिनका डेटा दोहराव (डुप्लीकेसी) का शिकार है। विभाग ने इस सूची को अद्यतन करने के लिए पूर्व में भी निर्देश दिए थे, लेकिन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों और एमआईएस प्रभारियों के स्तर पर इसमें अपेक्षित प्रगति नहीं देखी गई। ड्रॉपबॉक्स सूची का होगा गहन सत्यापन नए निर्देश के अनुसार, अब ड्रॉपबॉक्स में दर्ज विद्यार्थियों के नाम, नामांकन स्थिति और वास्तविक उपस्थिति का गहन भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस सूची ...