कौशाम्बी, फरवरी 20 -- यू-ट्यूबर जैगम हलीम के खिलाफ संदीपनघाट थाना पुलिस ने एक और मुकदमा कायम किया है। इस दफे आरोप है कि उसने एक महिला को कब्जे में कर लिया। इसके बाद उसके पति से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। एसपी राजेश कुमार के आदेश पर कार्रवाई की गई है। आरोपी फिलहाल जेल में निरुद्ध है। संदीपनघाट थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसका निकाह करीब साल भर पहले इलाके की ही युवती से हुआ था। शादी के बाद दो बच्चे भी हुए, जो क्रमश: तीन और एक वर्ष के हैं। पीड़ित के मुताबिक महगांव निवासी यू-ट्यूबर जैगम हलीम ने हाल ही में उसकी पत्नी को अपने कब्जे में कर लिया। अब पत्नी उसी की बात मान रही है। वह पीड़ित के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है। पीड़ित ने आठ जनवरी को इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की थी। अगले दिन पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। पीड़ित के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.