हरिद्वार, मई 20 -- कनखल थाना क्षेत्र में देर रात हरियाणा से आए बदमाशों ने पीएनबी एटीएम को गैस कटर से काटकर लूटने की कोशिश की। एटीएम में करीब 25 लाख रुपये मौजूद थे। गश्त पर निकली पुलिस टीम की सतर्कता से वारदात टल गई। पुलिस ने दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया,जबकि तीसरा साथी फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से गैस कटर, सिलेंडर, पेट्रोमैक्स, फर्जी नंबर प्लेट व अन्य सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एटीएम को काटने का तरीका यू टयूब से सीखा था। पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार देर रात करीब ढाई बजे की है। कनखल पुलिस की टीम गश्त पर थी। जब देश रक्षक से दादूबाग की तरफ जा रही थी, तभी पीएनबी के जगजीतपुर शाखा के एटीएम के पास से एक युवक भागता दिखा। शक होने पर पुलिस ने एटीएम के पास जाकर देखा तो शटर बाहर से बंद था, लेकिन अंदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.