कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर के जाजमऊ स्थित बीकेडी चौराहे पर नई बनी सड़क की खुदाई को लेकर गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। समाजवादी पार्टी के कैंट विधायक हसन रूमी ने मौके पर पहुंचकर सड़क खुदाई का काम रुकवा दिया। वे अधिकारियों पर भड़कते दिखे। उन्होने कहा कि एनओसी है तुम्हारे पास दिखाओ, दिखाओ एनओसी। हमको तुमने पागल समझा है। 100 साल तक तुम नहीं करो, और वैलिटिडी बनी रहेगी। क्या बात करता है, यार तू पागल मैन। यू आर टोटली स्टूपिड। दरअसल नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जाजमऊ टेनरी एफ्लूएंड ट्रीटमेंट एसोसिएशन (जटेटा) द्वारा पाइपलाइन डालने के लिए WABAG कंपनी को ठेका दिया गया था, जिसके तहत हाल ही में बनी सड़क को खोदा जा रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि यह सड़क विधायक के दो साल के प्रयासों क...