कौशाम्बी, मार्च 28 -- सदर तहसील क्षेत्र के यूसुफपुररारा गांव में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति के खेत में आग लग गई। जब तक ग्रामीण आग बुझाने की कोशिश करते हुए तब तक बीघाभर गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के बाद से पीड़ित किसान का हाल बेहाल है। यूसुफपुररारा गांव स्थित एक बाग में महुवा की पत्तियों को जलाने के लिए किसी ने आग लगा दिया। इस दौरान आग से जलती हुई पत्तियों बगल स्थित किसान मनोज कुमार त्रिपाठी पुत्र स्व. राम लखन त्रिपाठी के खेत में पहुंच गई। खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने गेहूं की फसल को जलता देखा तो शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीण बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे पर आग ने विकराल रूप ले लिया था। मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, लेकिन समय रहते अग्निशमन विभाग आग बुझाने मौके पर नहीं पहुंच सका। जब तक अग्निशमन विभाग पहुंचा तब तक खेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.