नई दिल्ली, मई 20 -- देहरादून डीएम सविन बसंल ने यूसीसी के पोर्टल पर पंजीकरण का काम तेजी से पूरा करवाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए नगर निगम को बुधवार से समस्त वार्डों में शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड शासन के गृह अनुभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण कराया जाना है। इसके लिए मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। आम लोगों की सुविधा के लिए नगर निगम के समस्त वार्डों में शिविर लगाए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वार्ड में नामित पर्यवेक्षक यूसीसी पोर्टल पर पंजीकरण के लिए सीएससी के साथ समन्वय बनाएं। कहा कि पंजीकरण शिविर के लिए तय तिथि पर जरूरी व्यवस्थाएं करना सुनिश्चित करें। शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.