रुडकी, मार्च 25 -- उत्तराखंड सरकार ने अपने तीन साल पूरे होने पर कलियर विधानसभा के रहमतपुर गांव में मंगलवार को एक बहुद्देशीय और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, ब्लाक प्रमुख लुबना राव और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि शादाब शम्स ने कहा कि सरकार ने अपने तीन साल में ईमानदारी से कार्य कर योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आयुष्मान योजना से पांच लाख रुपए तक इलाज मुफ्त मिल रहा हैं। साथ अन्य कई योजनाओं के जरिए लोग लाभान्वित हो रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.