बागेश्वर, जनवरी 27 -- समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार, बागेश्वर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या व विधायक पार्वती दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लाइव संबोधन सुना। उन्होंने कहा क समान नागरिक संहिता की मूल भावना है। उन्होंने सामाजिक समरसता, समान अधिकारों तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों, ग्राम प्रशासकों, अधिशासी अधिकारियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों से संवाद किया। उन्होंने यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण प्रक्रिया में आ रही व्यवहारिक समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली तथा उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.