हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी। दि पैथियन स्कूल, कठघरिया (हल्द्वानी) की कक्षा 6 की छात्रा भावना मेहरा ने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया है। 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन नैनीताल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय रील प्रतियोगिता में भावना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भावना को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने भावना के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...