नैनीताल, अप्रैल 22 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिला प्रशासन 25 से 30 अप्रैल तक विभिन्न विभागों एवं कार्यालय परिसरों में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत विवाह पंजीकरण को बढ़ावा देने को विशेष शिविर लगाएगा। शिविरों का लाभ वे लोग उठा सकेंगे, जिनका विवाह 26 मार्च 2010 के बाद हुआ है। ऐसे सभी लोगों को यूसीसी लागू होने की तिथि (27 जनवरी 2025) से छह माह की अवधि के भीतर यूसीसी पोर्टल पर विवाह पंजीकरण कराना अनिवार्य है। जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष शिविर अभियान पूरे जिले में चलेगा। जिला कार्यालय नैनीताल, नगर निगम हल्द्वानी, उपजिलाधिकारी कार्यालय नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, धारी, श्रीकैंची धाम, कालाढूंगी, विकास भवन भीमताल, समेत सभी खंड विकास कार्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी एवं आम नागरिक, जनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.