घाटशिला, फरवरी 13 -- जादूगोड़ा। यूसील जादूगोड़ा के आसपास के इलाको में प्रबन्धन द्वारा साफ़ सफ़ाई, विकास कार्य समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं नही उपलब्ध करवाये जाने को लेकर गुरुवार को जादूगोड़ा के स्थानीय लोगो ने मोड चौक से लेकर अस्पताल चौक तक रेली निकालकर प्रबंधन के प्रति भारी विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगो ने प्रबंधन पर यह आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में साफ़ सफाई के अभाव में चारों ओर केवल गंदगी फैली हुई है जिससे की कई खतरनाक मच्छर पनप रहे है और लोग बीमार पड़ रहे है। कहा कि क्षेत्र में सीएसआर के अंतर्गत विकास कार्य भी इन दिनों धीमी चल रही है साथ ही जादूगोड़ा के मुक्तिधाम में साफ़ सफ़ाई के अभाव में चारों ओर गंदेगी फैली हुई है जिससे की शव लेकर आने वाले लोगो को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जबकि यूसील का डब्ल्यूटीपी (वाटर ट्रीटमें...