घाटशिला, फरवरी 23 -- जादूगोड़ा। डीएई परमाणु ऊर्जा विभाग के निर्देशानुसार हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वच्छता पखवाड़ा 16 फरवरी से 28 फरवरी तक मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यूसील नरवापहाड़ में दिनांक 21 फरवरी को सीआईएसएफ बैक एवं सिक्योरिटी गेट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 22 फरवरी को सी टाइप, डी टाइप एवं एमटीसी में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत सभी लोगों ने साफ-सफाई की। अभियान में मनोरंजन मोहाली, टी भट्टाचार्य, लक्ष्मी रंगैया, एस के श्रीवास्तव, एस के झा, डी एन सिंह, पीसी दास, टीके मांझी, कुमरेश पात्रा, इमरान अहमद एवं अन्य ने अपना योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.