घाटशिला, अप्रैल 28 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। यूसील अस्पताल चौक से लेकर जादूगोड़ा मोड चौक तक अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रबंधन के द्वारा सभी लोगो की सूची तैयार कर लिया गया है । वहीं इसकी जानकारी देते हुए यूसील अधिकारी ने कहा कि इस सूची के कुल 153 लोगो का नाम शामिल है जिसमें अस्पताल चौक में 17, रियर गेट के समीप 27 एवम् जादूगोड़ा मोड चौक से लेकर बाजार गेट तक 109 दुकानें समेत शेड शामिल है । कहा कि इन सभी को अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किया जाएगा । हालाकि इससे पूर्व भी कई लोगो को अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस दिया गया था जिसके बावजूद वे नहीं सुने अब अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा जिसके बाद सख्त कार्यवाही किया जाएगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.