शामली, जनवरी 29 -- यूजीसी के नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय ब्राहमण महासभा, अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा, वैश्य आदि समाज के लोग एक बैनर तले कलक्ट्रेट के गेट पर एकत्रित हुए। इस दौरान नवीन कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर खड़े होकर नारेबाजी की। बाद में कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने इसे काला कानून बताते हुए इसे तुरंत वापस लिए जाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी डीएम को सौंपा गया। गुरुवार को सवर्ण समाज के लोग नवीन कलक्ट्रेट के मुख्य गेट के बाहर एकत्रित हुए। गांव से भी ट्रैक्टर ट्राली में ग्रामीण आए थे। पहले लोगों ने गेट के बाहर ही हाथों में बैनर लेकर गेट के सामने खड़े हो गए और नारेबाजी की। इससे गेट में आने जाने का रास्ता भी काफी द...