गढ़वा, फरवरी 7 -- केतार। केतार पंचायत सचिवालय भवन के प्रांगण में शुक्रवार को यूसीजी कानून के समर्थन में एसी, एसटी व ओबीसी समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकार द्वारा लागू किए गए यूसीजी कानून के समर्थन में सभी लोगों ने अपनी एकजुटता दिखाई। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी मंगलवार को कानून के समर्थन में एक रैली निकाली जाएगी। यह रैली ब्लॉक मोड़ से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अंबेडकर चौक होते हुए कर्पूरी गेट तक पहुंचेगी, जहां एक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। सभा को सफल बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट रहना जरूरी है। बैठक में जिला परिषद सदस्य ज्वाला प्रसाद, शिवकुमार सिंह, महेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.