घाटशिला, मार्च 17 -- जादूगोड़ा । यूसिल जादूगोड़ा डैम की घटती जलस्तर और पानी में फैली गंदगी इन दिनों यूसील प्रबंधन के लिए परेशानी का सबब बनते जा रही है । वहीं सोमवार को प्रबंधन के निर्देश पर कर्मियों ने नाव के सहारे पानी को कुछ हद तक साफ कर उसमे रस्सी और फुस से एक लम्बी सीमा अंकित किया गया ताकि डैम के सभी हिस्सों में गंदगी फैल नहीं सके । जबकि बढ़ती गर्मी से लगातार डैम का जलस्तर घटते जा रहा है जिसके कारण भी पानी की सप्लाई को लेकर एक तय समय रखा गया है । इस डैम से यूसील कॉलोनी समेत क्षेत्रवासियों को सुबह पांच से नौ और शाम को पांच से नौ बजे तक पानी प्राप्त हो रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.